Breaking News

अगर आप भी हैं प्रेग्नेंसी के समय नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो अपनाये ये टिप्स



प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोंस बदलने की वजह से गर्भवती महिला को कई तरह की हेल्थ से जुडी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से वो ठीक से सो नहीं पाती हैं| 




प्रॉपर नींद न आने से प्रेग्नेंट लेडी के साथ साथ उसके बच्चे की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है. यदि आप भी गर्भावस्था के दौरान ये टिप्स फॉलो करेंगी तो आपको आएगी सुकून भरी नींद:


प्रेग्नेंसी शुरू होने के तीसरे महीने से आपके लिए कमर के बल ज्यादा देर तक सोना हानिकारक हो सकता है. आप लेटते समय करवटें बदलते रहें. अगर आप बाएं तरफ करवट लेकर सोने की कोशिश करेंगे तो आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा| 




प्रेगनेंसी के वक्त रात के समय हल्के खाने का ही सेवन फायदेमंद रहता है. अगर आप हार्टबर्न की समस्या से बचना चाहतें हैं तो आपके लिए मसालेदार और तलीभुनी चीजों से दूर रहना काफी अच्छा है।

1. तकिये का सपोर्ट लें- गर्भावस्था में प्रेग्नेंट महिला को सोते समय बिस्तर पर दोनों तरफ कुशन की सपोर्ट लेकर सोना चाहिए| 

2.म्यूजिक सुने- प्रेग्नेंट लेडी को सोने से पहले सॉफ्ट म्यूजिक जरूर सुनना चाहिए. इससे मन को शांति मिलती है और साथ ही नींद अच्छी आती है| 

3.अपनाये ये प्राकृतिक नुस्खे- रात को सोते समय आप चाहें तो गर्म पानी का बात ले सकतीं हैं या फिर हाथ और पैरों की मसाज करा सकतीं है, ये प्राकृतिक नुस्खे आपको अच्छी नींद दिलाने में काफी मदद करेंगे।

No comments