बॉलीवुड :- एक लंबे अर्शे बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देगी अजय देवगन ओर सैफ अली खान की जोड़ी
मुंबई :- एक लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. करीब 150 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म साल 2020 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों की एक्साइटमेंट फिल्म के लिए और भी ज्यादा बढ़ चुकी है. अजय देवगन के फैंस तो इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर ही रहे हैं और उनके साथ क्रिटिक्स व अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी ट्रेलर की जमकर
तारीफ कर रहे हैं. यह ट्रेलर वाकई में काफी खास था. इस पोस्ट में हम तानाजी के ट्रेलर की 4 खास बातों के बारे में जानेंगे।
तारीफ कर रहे हैं. यह ट्रेलर वाकई में काफी खास था. इस पोस्ट में हम तानाजी के ट्रेलर की 4 खास बातों के बारे में जानेंगे।
1. अजय देवगन की कास्टिंग : किसी भी तरह के ऐतिहासिक रोल को निभाना हर अभिनेता के लिए एक बड़ा चैलेंज होता है. अजय देवगन के लिए तानाजी का रोल करना भी एक बड़ा चेलेंज था. ट्रेलर को देखकर यह लग रहा हैं की फ़िल्म मेकर्स ने इस रोल के लिए अजय को कास्ट करके बिल्कुल सही फैसला लिया हैं.।
2. सैफ अली खान का किरदार : अभिनेता सैफ अली खान का नाम बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं. सैफ अली खान इस फ़िल्म में उदय बहन राठौड़ का किरदार निभाने वाले हैं. इस ट्रेलर में में जितना बेहतरीन अजय देवगन का किरदार दिख रहा है उतना ही बेहतरीन सैफ अली खान का किरदार भी हैं.।
3. जबरदस्त एक्शन : इस बात में कोई शक नहीं है कि अब बॉलीवुड पहले से काफी बदल चुका है और ऑडियंस हर तरह की फिल्मो को देखना पसंद करती है. बॉक्स ऑफिस पर सभी तरह की फिल्मे अच्छा कलेक्शन करती हैं. लेकिन अब भी लोग सबसे अधिक एक्शन फिल्म को ही पसंद करते हैं. तानाजी के ट्रेलर से यह साफ जाहिर हो रहा है कि इस फिल्म में हमें जबरदस्त एक्शन देखने वाला है।


No comments