अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस :-सोशल मीडिया ने किया इस बार सबसे ज्यादा फ़ोकस दुनिया को किया जागरूक
हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day) मनाया जाता है. ये दिन पुरुषों को समर्पित है और पुरुषों के साथ होने वाले भेदभाव, शोषण,उत्पीड़न, हिंसा और असमानता को रोकने और उन्हें समाज में उनके अधिकार दिलाने के लिए मनाया जाता है. विदेशों में तो इसे काफी ज़ोरों शोरों से मनाया जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ सालों से इसे भारत में भी मनाया जाने लगा है. सोशल मीडिया के जमाने में लोगों में इस दिन को लेकर काफी जागरूकता आई है।
यह खास दिन (International Men's Day) पुरुषों के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन पुरुषों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. उन्हें पार्टी दी जाती है, घूमने के लिए भेजा जाता है. आजकल इस दिन को मनाने के प्रति लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस की धूम दिखती है।
हर साल 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे
(International Men's Day) मनाया जाता है।अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को करीब 60 देशों में सेलिब्रेट किया जाता है. आपको बता दें कि भारत में इसे पहली बार साल 2007 में मनाया गया था. इसकी शुरुआत 7 फरवरी 1992 को थॉमस ओस्टर द्वारा की गई थी. अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की परियोजना की कल्पना एक साल पहले 8 फरवरी 1991 को की गई थी. इसके बाद 1999 में इस परियोजना को त्रिनिदाद और टोबैगो में फिर से शुरू किया गया।
लाइफ में पुरुषों के योगदान को एक नाम देने की जिम्मेदारी डॉ. जीरोम तिलकसिंह ने उठाई थी. डॉ. जीरोम ने ही पुरुष दिवस मनाने की पहल की थी.


No comments