खुशखबरी: सोने और चाँदी की कीमत आयी कमी जानिए कीमत
दोस्तों हम आपको बता दें कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 166 रुपये लुढ़ककर करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर 38,604 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के चलते सोने के भाव में यह गिरावट आई है |
चांदी भी 402 रुपये की गिरावट के साथ 45,178 रुपये प्रति किलोग्राम रही.औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी की कीमत में यह गिरावट दर्ज की गई है. अब बात अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर की जाये तो विदेशों में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकवाली के बीच सोने के दाम में नरमी आई.लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 3.45 डॉलर टूटकर 1,458.65 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी. वहीं चांदी 16.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी|
इससे पहले शनिवार को सोने का दाम 38,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.सोने के दामों में शुक्रवार, शनिवार और आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है.जबकि चांदी के दामों में सोने के मुकाबले कम गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिका और चीन के बीच शुरूआती समझौते की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी रही. समझौते पर साल के अंत तक दस्तखत किये जा सकते हैं.अमेरिका और चीन की बीच ट्रेड डील होने की संभावना से डॉलर इंडेक्स 1 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है|
अब नजर अगर सोने और चांदी के आज के कारोबार पर डाला जाये तो आज के कारोबार में सोने-चांदी में और गिरावट की आशंका है|
दोस्तों आप हमें कमेंट और फॉलो करना ना भूलें|


No comments