AIRTEL ने दिया जबरदस्त प्लान यूजर्स के लिए खुशखबरी
दोस्तों हम आपको बता दें कि भारती एयरटेल ने सोमवार को एक नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है, जिसकी कीमत 599 रुपए है और इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 2जीबी डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा इस प्लान को खरीदने वाले ग्राहकों को भारती एक्जा लाइफ इंश्योरेंस की ओर से 4 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर भी दिया जाएगा। भारती एयरटेल के सीईओ (दिल्ली-एनसीआर) वाणी व्यंकटेश ने कहा कि अपने ग्राहकों के लिए बीमा कवर का विस्तार करने पर हम बहुत खुश हैं|
जिसे हमारे बीमा बंडल रिचार्ज के जरिये आसानी से हासिल किया जा सकता है। इस इन्नोवेटिव पेशकश के लिए हम भारती एक्जा लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी करने पर खुश हैं। कंपनी ने शुरुआत में यह सेवा दिल्ली सहित कुछ चुनिंदा राज्यों में की है। धीरे-धीरे इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।


No comments