Breaking News

इस भैंसे की कीमत है 15 करोड़ देखने के लिए देश-विदेश से आते हैं लोग

दोस्तों ये सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच है इस बैंसे की कीमत 15 करोड़ रूपये रखी गयी है| इस भैंसे के मालिक ने इसका नाम भीम रखा है और मालिक का दावा है कि इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी गई है|  लेकिन इसके बावजूद वो इसे बेचना नहीं चाहते हैं| भीम की आयु महज 6 साल 2 माह है, साथ ही इसका वजन 1300 सौ किलो और ऊंचाई करीब 6 फीट है| 



भीम उदयपुर के एग्रो टेक किसान मेले में युवराज भैंसे को मात देकर सुर्खियां बटोर चुका है. इसके खुराक की बात करें, तो प्रतिमाह इसका खर्चा करीब एक लाख से ऊपर है. भीम की प्रसिद्धि का आलम यह कि मेले में जो भी आता है, वो भीम के साथ सेल्फी लेकर ही जाता है| 

खानपान में इसे प्रतिदिन देशी घी की एक किलो लापसी, काजू, बदाम, अंजीर, मक्का, हरी और सूखी घास, मक्खन, शहद और दूध आदि का भोजन कराया जाता है|  इन सबकी कीमत प्रतिमाह एक लाख से अधिक आती है. भीम के भोजन की एक और विशेषता है कि उसे कभी भी बासी भोजन नहीं दिया जाता है| 



भीम की ख्याति सुनकर उसे देखने देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है, साथ ही वे लोग इसके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं. विदेशी पर्यटकों का कहना है की भीम जैसा भैंसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था| 

नोट- दोस्तों ऐसी ही मजेदार और रोचक खबरों को जानने के लिये आप हमें कमेंट और फॉलो जरूर करें| 

No comments