इस दिवाली फिर CM योगी इतने लाख दिए रोशन कर बनायेगें रिकार्ड आप भी जानिए
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और जल्द ही दिवाली का त्यौहार आने वाला है| हम आपको बता दें की इस दिवाली अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में इस बार 3.25 लाख से ज्यादा दीये जला कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
अयोध्या में 24-26 अक्तूबर तक दीपोत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां 26 अक्तूबर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां राम की पैड़ी को हर की पैड़ी की तर्ज पर विकसित किया गया है। अब राम की पैड़ी पर बहता हुआ पानी दिख रहा है। इसके चलते यहां सीढ़ियां कम हो गई हैं।
ये तय है कि 3.25 लाख दीये तो जलेंगे ही। इसे 4 लाख दीये तक किया जा सकता है। चूंकि सीढ़ियां कम हो गई हैं इसलिए आकलन किया जा रहा है कि कितने ज्यादा से ज्यादा दीये जलाएं जा सकते हैं।
दीपोत्सव 2018 में 3,01,152 सरसों के तेल के दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ था। हालांकि दीये ज्यादा जलाये गये थे|
लेकिन एक समय में 3.01 लाख दीये जलने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ है। इस बार भी CM योगी 3.25 लाख दीये जलाकर रिकार्ड बनायेगें|
No comments