टीम इंडिया के नए धुरंधर रहाणे ने कर दिया कमाल जीता इंडिया का दिल
क्रिकेट वर्ल्ड कप की तर्ज पर टेस्ट क्रिकेट में ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी की हाल ही में शुरुआत की है। इसकी शुरुआत एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच से हुई थी। अब तक क्रिकेट की बड़ी टीमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत इस चैंपियनशिप में अपनी शुरुआत कर चुके हैं। एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदल दिया।
टेस्ट चैंपियनशिप के 4 मैच हुए समाप्त, भारत की जीत से पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
इस मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को चौथी पारी में जीत के लिए 419 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 100 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट, इशांत शर्मा ने 3 विकेट और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट हासिल किए। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अजिंक्य रहाणे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी की पाॅइंट टेबल
इस जीत के साथ भारतीय टीम टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी की पाॅइंट टेबल में 60 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ गई है। क्योंकि श्रीलंका से भारतीय टीम की रन रेट अच्छी होने की वजह से भारत नंबर वन पर है। तो वहीं दूसरे स्थान पर 60 अंकों के साथ श्रीलंका की टीम है। इस अंक तालिका में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है जिसके 32 अंक हैं। और चौथे स्थान पर है इंग्लैंड जिसके 32 अंक हैं।
इस चैंपियनशिप में कुल 72 मैच खेले जाने हैं। अभी तो इस चैंपियनशिप का लीग स्टेज चल रहा है। साल 2021 में इंग्लैंड में इसका फाइनल मैच खेला जाएगा। टॉप पर रहने वाले दोनों टीमों के मध्य टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच होगा।



No comments