Breaking News

फ़ॉर व्हीलर्स किया मोटर्स आखिर इंडियन मार्केट में कितनी हो पाएगी सफल पहली SUV की बुकिंग शुरू


KIA मोटर्स अगस्त के तीसरे हफ्ते में अपनी पहली एसयूवी Saltose को लॉन्च करने वाली है। इस एसयूवी की बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है। बुकिंग शुरू होने के पहले दीन ही सेलटोस को 6 हजार लोगों ने बुक किया था जो कि अपने आप मे एक रिकॉर्ड था। अब इस एसयूवी की बुकिंग को शुरू हुए 20 दिन हो चुके है और अब तक 23 हजार से भी ज्यादा लोग इस एसयूवी को बुक कर चुके है।





भारत में आ रही है मध्यम वर्ग परिवार के लिए बनी यह सस्ती SUV, लुक ऐसा की सबको कर दे फेल
किआ सेलटोस में दो वैरिएंट्स एचटी और जीटी लाइन होंगे जिसमे दो पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प देखने को मिलेगा। पहला पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर का होगा जो 115 बीएचपी का पावर 144 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करेगा। दूसरा पेट्रोल इंजन 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा जो 115 बीएचपी का पावर 200 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान कर पाने में सक्षम होगा। वही डीजल इंजन भी 1.5 लीटर का ही होगा जिसकी अधिकतम छमता 115 बीएचपी का पावर 250 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करने की होगी।


इंजन संचालन के लिए 6 स्पीड मैन्युअल, 5 स्पीड ऑटोमैटिक और सीवीटी के साथ 7 स्पीड ट्विन क्लच ट्रांसमिशन देखने को मिलेंगे। इस कार की सबसे बड़ी खासबात इसका आकर्षक लुक है जो कि अपने सेगमेंट में सबसे बेस्ट है। कार के एक्सटीरियर में 17 इंच के एलाय व्हील्स देखने को मिलेंगे साथ ही एलईडी लाइट और स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल के साथ ड्यूल टोन कलर स्कीम भी इस एसयूवी में मौजूद होगा।


No comments