वेस्टइंडीज की टीम ने डाले इंडिया के सामने हथियार रन मशीन को मिला मैन ऑफ दा मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था वही दूसरे मुकाबले को भारतीय टीम ने 59 रन से जीत लिया है. आपको बता दें दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 279 रन बनाए थे लेकिन बारिश के चलते वेस्टइंडीज के लिए लक्ष्य 46 ओवर में 270 हो गया था।
लेकिन बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम मात्र 210 रन पर ही आल आउट हो गयी थी. वही इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया है विराट कोहली ने इस मुकाबले में 125 गेंद पर 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली है वही श्रेयस अय्यर ने भी इस मुकाबले में 71 रन बनाए है।
वही भारतीय टीम की ओर से तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार अहम विकेट हासिल किए है वही वेस्टइंडीज की ओर से लेविस की 65 रन की पारी को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नही कर पाया है. वही इस मुक़ाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है साथ ही इस मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड भी टूटे जिनसे जुड़ी जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं।
1. क्रिस गेल ने ब्रायन लारा का वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है अब क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए 300 वनडे खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं।
2. विराट कोहली ने कप्तान के रूप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड बना लिया हैं।
3. विराट कोहली एक मैच में शतक के साथ 3 कैच लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं।
4. भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज में 2 बार 4+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं।
5. विराट ने वनडे ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए 8वां स्थान हासिल कर लिया है।



No comments