अस्थमा सर दर्द और भी ज्यादातर बीमारियों में काम आता है अक्सर जमीन पर उगने बाला काँटेदार ये पौधा
भाईओ आज हम बताएंगे आपकी सेहत को एकदम फिट रखने बाले छोटे पौधे कटेरी के फायदों के बारे में, कटेरी एक प्रकार का जमीन पर कही भी पैदा हो जाने बाला पौधा होता है। जो जमीन में फैला होता है कटेरी के पौधे हरे रंग के और फूल बैगनी रंग के होते हैं। इस पौधे के इतने गुण होते हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कटेरी एक ऐसा पौधा है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह अस्थमा, अपच, बवासीर, कान की सूजन और पेशाब में जलन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सिर दर्द में फायदेमंद
यह सिरदर्द में काफी लाभकारी होता है। अगर आपको काम के तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के वजह से सिर में दर्द की शिकायत रहती है। तो ऐसे में आप कटेरी का उपयोग करके लाभ ले सकते हैं। इसके लिए कटेरी के फल के रस को माथे पर लगाएं।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों से संबंधित बीमारियां बहुत तरह के होते हैं। जैसे सामान्य आंख में दर्द, आंखों का लाल होना इन सभी तरह के समस्याओं में कटेरी से बना घरेलू नुस्खा बहुत ही काम आता है। इसके लिए कटेरी के 20 से 30 पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लीजिए। और इसे आंखों पर लगाएं इससे आंखों से संबंधित समस्याओं में आराम मिलेगा।
दांत दर्द में आराम
अगर आपके दांत में दर्द हो रहा हो और दांत मैं कीड़े हो गए हो। तो आप कटेरी के बीजों को जलाकर धुआ कर लीजिए। और इस धुए को कीड़े वाले दांत पर करें। इस उपाय से आपके दांत के कीड़े बाहर निकल जाएंगे।
No comments