Breaking News

क्रिकेट जगत में तुरुप का इक्का साबित होते हैं कुछ इस तरह के अनोखे गेंदबाज


क्रिकेट जगत में एक शब्द बहुत ज्यादा प्रचलित हो रहा है चाइनामैन। इस शब्द को हम अक्सर क्रिकेट के मैदान में सुनते हैं। यह शब्द आजकल और  भी ज्यादा फैमस होता जा रहा है। क्रिकेट की दुनिया मे चाइनामैन एक प्रकार के बॉलर यानि गेंदबाज को कहा जाता है। स्पिनर गेंदबाज द्वारा गेंद फेंकने के विशेष तरीके चाइनमैन कहते हैं। 



आइये जानते हैं आखिर ऐसा कौनसा तरीका होता है जिसे हम चाइनमैन कहते हैं। एक लेफ्ट आर्म यानि बाएं हाथ के स्पिनर जब अपनी उंगलियों की बजाए कलाई से गेंद को घुमाता है तो वो चाइनामैन गेंदबाज कहा जाता अक्सर स्पिन गेंदबाज अपनी अंगुली से गेंद स्विंग करते हुए फेंकते हैं, लेकिन जब कोई गेंदबाज अपनी पूरी कलाई को घूमाते हुए गेंद फेंकता है उसे चाइनामैन कहा जाता है।





यानि उसकी गेंद अगर ऑफ स्टम्प से बाहर होती हुई बल्लेबाज के पास जाती है तो उस गेंद के मिडिल स्टम्प तक में घुसने के चांस होते हैं। ऐसे में उसे गुगली भी कहा जाता है। कलाई द्वारा फेंकी हुई गेंद अक्सर बल्लेबाजी का सबब बन जाती हैं। क्योंकि, बल्लेबाज को यह पता नहीं हो पाता कि गेंद पिच पर पडऩे के बाद किसी और स्विंग हो जाएगी और स्टम्प भी उड़ा देगी।


ऐसे गेंदबाजो को चाइनामैन कहा जाता है। भारत में आजकल चाइनामैन गेंदबाज के तौर कुलदीय यादव मशहूर हैं। कुलदीप यादव तेजी से अपनी चाइनामैन गेंदबाजी के दम पर तेजी से 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने वाले हैं।

No comments