भाइयों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नही बहन के प्यार की निशानी राखी
1. आयुर्वेद के अनुसार
रक्षाबंधन के त्योहार बहुत ही नजदीक आ रहा है आगामी 15 अगस्त को भाई बहन के प्यार की निशानी का त्योहार बड़े धूमधाम से पूरे भारत बर्ष में मनाया जाएगा। आयुर्वेद के अनुसार कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने से वात, पित्त और कफ का नाश होता है तथा लकवा, डायबिटीज, हृदय रोग से आपको सुरक्षा प्राप्त होती है आयुर्वेद के अनुसार ऐसा इसलिए कि सभी प्रमुख नशे कलाई से होकर गुजरती है जिससे आपको यह सुरक्षा प्राप्त होती हैं।
2. आध्यात्मिक कारण
भाई को राखी बांधने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश तथा लक्ष्मी, सरस्वती उम्र दुर्गा मां की कृपा प्राप्त होती है ब्रह्मदेव की कृपा से कीर्ति, विष्णु भगवान की कृपा से सुरक्षा और महेश की कृपा से सभी दुर्गुणों का नाश होने के कारण भाई के हाथों में राखी एक रक्षा कवच का कार्य करती है।
3. मनोवैज्ञानिक कारण
कलाई पर राखी बांधने से व्यक्ति के मानसिक शक्ति और गलत रास्ते पर ना जाने की प्रेरणा प्राप्त होती है कलाई पर रक्षा कवच होने से मन में शांति और पवित्रता बनी रहती है।



No comments