इस बार क्रिकेट के मैदान नही देश की सीमा पर इतिहास लिखने को तैयार महेंद्र सिंह धोनी
लेफ्टिनेंट कर्नल और पूर्व भारतीय टीम के कप्तान एमएस धोनी इस बार दश की सीमा पर 15 अगस्त को इंडिया का इतिहास रच सकते है। क्योंकि इस बार उनका 15 अगस्त के साथ साथ भारतीय त्यौहार रक्षाबंधन विशेष रहने वाला है।
धोनी अब तक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में तैनात थे। खबरों के अनुसार धोनी इस बार, नए बने केंद्र शासित राज्य लद्दाख के लेह में भारतीय तिरंगा फहरा सकते हैं।
धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से 2 माह के लिए आराम लिया है। धोनी ने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वो 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में ही रहने वाले है।
सेना के एक अधिकरी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं और यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल भी खेलते हैं। धोनी 15 अगस्त तक घाटी में ही रहने वाले है।
हालांकि अधिकारी ने ये जानकारी नहीं दी कि धोनी 15 अगस्त को कहा पर तिरंगा फहराने वाले है। धोनी जब से कश्मीर गए हैं। तभी से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। कभी धोनी जवानों के साथ फोटो ले रहे हैं तो कभी वो ऑटोग्राफ दे रहे हैं।


No comments