Breaking News

आखिर इंडिया टीम को मिला नम्बर 4 का विकल्प ये खिलाड़ी करेगा इस no की भरपाई


भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच भारत ने शानदार तरीके से 59 रनों की जीत हासिल की वहीं कुछ खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया वहीं कुछ खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।






हम बात करने वाले हैं भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के बारे में जो भारत की तरफ से 11 वनडे खेल चुके हैं और 25.44 के औसत से 229 रन बनाए हैं और इसमें इनका उच्चतम स्कोर 48 का रहा है, तो इससे साफ पता चलता है कि वो अपनी छाप अभी तक वनडे में नही छोड़ पाये हैं।





दूसरे वनडे के दौरान पंत को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया क्योंकि पंत को टीम चौथे नंबर का बल्लेबाज बनाना चाहती है पर वो एक बार फिर 35 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए और एक बार फिर जो उनको जिम्मेदारी दी गयी थी वो उसको निभाने में असफल रहे।



वहीं पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर ने जबरदस्त पारी खेलते हुए 68 गेंदों में 71 रन बनाए और कप्तान कोहली के साथ 125 रनों की साझेदारी भी निभाई, अय्यर ने अपनी 71 रनों की पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
श्रेयस ने अभी भारतीय टीम की तरफ से सिर्फ 8 वनडे मैच खेले हैं जिनकी 6 परियों में 46.83 के औसत से 281 रन बनाए हैं और उनकी दूसरे वनडे में शानदार पारी के बाद लोग अय्यर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं, जिस तरह अय्यर ने बल्लेबाजी की है उससे साफ है कि पिछले कई सालों से भारतीय टीम को चौथे नंबर पर कोई सही खिलाड़ी नही मिल पाया है

No comments