भारतीय मौसम विज्ञानियों ने जगाई 13 अगस्त के बाद बारिश की उम्मीद
मौसम ने आजकल उउत्तरप्रदेश उत्तराखंड हरियाणा पंजाब और एनसीआर के क्षेत्रीय लोगों को बेहाल कर दिया है। यहाँ बारिश थमने से पूरे दिन को भी उमस रहने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार को दिनभर आसमान में कई बार बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक मौसम शुष्क रहने कि उम्मीद जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में 13 अगस्त के बाद ही भारी बारिश की उम्मीद की जा सकती है, दिल्ली और दिल्ली कि आसपास इलाकों में 6 अगस्त को भारी बारिश हुई थी, सड़कों पर पानी भर गया था जिससे यातायात और सामान्य जीवन बाधित हो गया था।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दिल्ली में 13 अगस्त के बाद भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है l दिल्ली में फिलहाल भारी या मध्यम बारिश होने की उम्मीद नहीं है। कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति बने रहने के आसार हैं।, वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में हवाएं चलने के आसार हैं ।
भारतीय मौसम विभाग की हाल की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के पठारी ओर पहाड़ी भाग पर एक बहुत बड़ा मानसून का दबाव बना हुआ है। यह सिस्टम पश्चिमी दिशा की ओर आगे जा रहा है और जल्द ही यह कमजोर होकर निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाएगा। वहीं, यह दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी में बनी हुई है।



No comments