AIIMS गोरखपुर ने कसी कमर, जल्दी तैयार किया जाएगा 300 बेड का कोविड वार्ड
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अब एम्स गोरखपुर ने कमर कस ली है. इस बार इन्हें कोरोना मरीजों के इलाज के लिए विशेष वार्ड तैयार किया जा रहा है.
इसके लिए एम्स में बनी 300 बेड के अस्पताल को कोविड वार्ड में तब्दील किया जा रहा है, इसके बाद इसमें 100 बेड और बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है.
एम्स प्रशासन का कहना है कि हमारे पास 300 ऑक्सीजन बेड हैं. 100 बेड पर इतनी जल्दी ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं हो पाएगी
No comments