प्रथम बार 14245.86 करोड़ लागत की सड़कें उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत की गयी हैं
लक्ष्य के सापेक्ष उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2019-20 में कोई प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सके थे, परन्तु वर्ष 2021-22 तक 19,000 किमी0 की सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 के बैच-1 में 898 मार्ग, 6287.38 किमी0 की स्वीकृति ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत की गयी थी। उन्होंने बताया कि इसके उपरान्त वर्ष 2021-22 के बैच-1 में भारत सरकार द्वारा 1098 मार्ग, 8249.4 किमी0 की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके साथ ही 2021-22 के बैच-2 के अन्तर्गत 558 मार्ग, 4235.37 किमी0 इस प्रकार वर्ष 2021-2022 में कुल 19,000 किमी0 की स्वीकृति ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत की गयी है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कुल स्वीकृति के सापेक्ष 6000 किमी0 पर कार्य प्रारम्भ हो गया है तथा लगभग 6000 किमी0 सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है, शेष पर निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ है।
उन्होंने बताया कि इस स्वीकृति में 5,500 किमी0 की सड़कें नयी तकनीक (एफडीआर) के अन्तर्गत निर्माण करने हेतु स्वीकृत हुयी हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रथम बार एक साथ 14245.86 करोड़ लागत की कुल 19000 किमी0 की सड़कें ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए स्वीकृत की गयी हैं, जो अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सर्वाधिक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुयी है। उन्होंने इसके लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए शीघ्र स्वीकृति कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

No comments