वृंदावन: 1 दिन में सिर्फ 4000 श्रद्धालु कर सकेंगे बांके बिहारी के दर्शन
मथुरा और वृंदावन में कोरोनावायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना नए मरीज मिल रहे हैं.
कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए कोर्ट के आदेश पर वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने ठाकुर जी के दर्शन के लिए नई व्यवस्था बनाई है, इसके तहत 1 दिन में सिर्फ 4000 श्रद्धालु ही ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर सकेंगे.
इसके लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा साथ ही rt-pcr की रिपोर्ट अनिवार्य है.
No comments