चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए महिलाएं करें यह काम
अक्सर महिलाओं की खूबसूरती उनके चेहरे से आती है। महिलाएं खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए कई उपाय भी करती हैं। महिलाएं चेहरे के बालों को हटाने के लिए पार्लर जाकर वैक्स का सहारा लेती हैं।
जिसमें कुछ दिक्कतें और पैसों की भी बर्बादी होती है। महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हम इसका घरेलू समाधान लेकर आए हैं। जिसके इस्तेमाल से आप चेहरे के अनचाहे बालों की समस्या से निजात पा सकती हैं।
आवश्यक सामग्री:
चीनी- 6 टेब्लस्पून, शहद- 2 टेब्लस्पून, पानी- 3 टेब्लस्पून, नींबू का रस- 1/2 चम्मच आदि।
बनाने की विधि:
सबसे पहले इन सभी चीजों को बर्तन में डालकर धीमी आंच पर चीनी घुलने तक गर्म करें। इन सामग्री को गर्म करते हुए चलाते रहें। अब आप इसे आप कटोरी में डालकर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके चेहरे से अनचाहे बाल हटने लगेंगे।
Post Comment
No comments