बिना पूछे महिलाओं के दिल की बात जानने के लिए करें यह काम
अगर आप भी अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि पत्नी को क्या तोहफा देना सही होगा तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
एक नए अध्ययन के अनुसार यह बात प्रमाणित हुई है कि महिलाएं बिना कुछ पूछे ही यह बता देती हैं कि उन्हें उपहार के रूप में क्या चाहिए बस संबंधित पुरुष को यह समझना आना चाहिए।
# लंदन मे हुए एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं को जिस चीज की ख्वाहिश होती है और वह चाहती हैं कि किसी खास अवसर पर उनका पति या प्रेमी उन्हें यही तोहफा दे, वह उस तोहफे से संबंधित कुछ ना कुछ हिंट उसे देती रहती हैं। अब यह पूर्णत: पुरुषों की समझ पर आधारित होता है कि वह महिलाओं द्वारा दिए जा रहे संकेतों को कितना समझ पाता है। इस स्टडी के अनुसार लगभग 56 प्रतिशत महिलाएं ऐसी होती हैं जो खुद ही यह निर्णय ले लेती हैं कि उन्हें उपहार के रूप में क्या मिलना चाहिए। इतना ही नहीं वह किसी ना किसी रूप में अपने पति को यह बताती भी रहती हैं कि इस बार उन्हें यह वस्तु चाहिए।# सर्वेक्षण के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं की बॉडी लैंग्वेज ही स्वयं यह बता देती है कि उन्हें क्या चाहिए। सबसे पहला और मुख्य संकेत यह है महिलाएं अपने पति या प्रेमी से जब भी बात करती है वह अपने चहेते गिफ्ट का जिक्र जरूर करती हैं। सीधे तौर पर ना सही पर वार्ता के बीच में कभी-कभार वह उस वस्तु की जरूरत और अपनी पसंद का बखान करती रहती हैं। पत्नियों की बात की जाए तो वह दिनभर में ना जाने कितनी बार पति के समक्ष संबंधित वस्तु की चाहत बयां करती रहती हैं पर पुरुष उन संकेतों को समझने में लापरवाही बरतते हैं।
# डेली मेल में प्रकाशित हुई इस रिपोर्ट के अनुसार बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट प्रोफेसर ज्योफ बेट्टी ने महिलाओं को यह सलाह दी है, कि वह अपनी दिनचर्या में जितना ज्यादा हो सके मौखिक रूप से पति या प्रेमी को संकेतों के द्वारा यह समझाती रहें कि उन्हें उपहार में क्या चाहिए।
# प्रोफेसर बेट्टी का कहना है कि उपहार के रूप में महिलाएं जो चाहती हैं। वह उसे पाने के लिए बहुत संजीदा भी होती हैं। यही कारण है कि वह अप्रत्यक्ष रूप से अपनी इच्छाएं पुरुषों के समक्ष रखती रहती हैं। भारतीय महिलाओं का स्वभाव भी विदेशी महिलाओं से कुछ ज्यादा भिन्न नहीं है। सरप्राइज गिफ्ट तो उन्हें पसंद होते हैं, पर वह यह भी चाहती हैं कि उनका पुरुष साथी उन्हें उनकी पसंद के अनुसार ही गिफ्ट दे। इसके विषय में वह जब-तब संकेत देती रहती हैं। लेकिन यहां भी पुरुष अपने लापरवाह और भुलक्कड़ स्वभाव का परिचय दे देते हैं। वह स्वयं इन संकेतों को नजरअंदाज करते हैं और जब उपहार देने का समय आता है तो वह दुविधा में फंस जाते हैं।
# अब इस अध्ययन के बाद हम यह कह सकते हैं कि पुरुष अपनी महिला साथी के द्वारा दिए जाने वाले संकेतों को समझेंगे और उन्हें गिफ्ट देने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होंगे वहीं दूसरी ओर महिलाओं को भी उनकी पसंद की वस्तु के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
No comments