Breaking News

तुलसी के पत्तों का सेवन करने से दूर होती है यह समस्याएं ,जानें फायदे

 तुलसी को हमारी धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन तुलसी का पौधा केवल पूजा करने के काम ही नहीं आता है ये कई तरह के स्वास्थ लाभ देने के काम भी आता है। 



तुलसी के पत्तों, बीजों और रस का सेवन करने से केवल इम्यूनटी ही नहीं बढ़ती बल्कि ये बड़े हुए यूरिक एसिड के साथ कई और तरह की दिक्कतों को भी कम करने में सहायक है।

तुलसी के सेवन के फायदे

# यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए तुलसी के पत्ते तोड़कर धो लें। इसके साथ 5 कालीमिर्च के दाने लें और ज़रा सा देशी घी मिलाकर इसका सेवन करें।

# तुलसी के 10-12 पत्तों का रोज़ाना सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे डायबटीज़ का खतरा काम होता है।

 # पथरी की होने पर तुलसी के 7-8 पत्तों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से पथरी की दिक्कत दूर होती है।

# मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करने के लिए तुलसी के बीजों का सेवन किया जा सकता है। इससे फायदा होगा और कमज़ोरी भी दूर होगी।

# टायफाइड को दूर करने के लिए तुलसी के 20 पत्तों और 10 कालीमिर्च के दानों को मिलाकर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

No comments