लड़कियां बालों का रूखापन दूर करने के लिए करे यह उपचार
बालों में रूखापन होने के कई कारण होब्सक्ते हैं जिससे बालों में डेन्ड्रफ होना और बालों का झड़ना शुरू हो जाता हैं। रूखे बाल बेजान से लगते हैं
और बालों की चमक फीकी पड़ जाती हैं। ऐसे में बालों को मजबूत चमकदार और घना बनाएं रखने के लिए कुछ आसान से उपाय किए जा सकते हैं।
1. बाल रूखे और बेजान होने पर बालों को बार-बार न धोएं बल्कि सप्ताह में केवल तीन बार ही बालों को आंवला और शिकाकाई के पानी से धोएं। इससे बाल मजबूत और चमकदार होंगे। इसके लिए आंवला चूर्ण और शिकाकाई चूर्ण को एक जग पानी में गुनगुने करकें बालों को अच्छे से धोएं।
2. बालों के रूखे और बेजान होने पर बालों में अंडे के अंदर वाला भाग लगाने से बाल मुलायम व चमकदार बनते हैं।
3. दही से बालों में मालिस करने पर रूखे बेजान और दो मुंहे बालों से शीघ्र ही छुटकारा मिलता हैं।
4. रूखे बालों में रूसी होने पर या बालों के झड़ने पर सप्ताह में तीन बार बालों में एक प्याज का रस निकाल कर मालिस करें इससे बाल काले, घने, मुलायम और मजबूत होंगे।
5. प्रतिदिन बालों में ताजा आंवले का जूस लगाने से बालों का रूखापन, दो मुंहे बाल, सफेद बाल, रूसी आदि से शीघ्र ही छुटकारा मिलता हैं।
6. प्रतिदिन नारियल या सरसों के तेल से बालों की जड़ो में मालिस करें इससे बाल शीघ्र ही मजबूत, घने, लम्बे और काले होने के साथ ही चमकदार बनेंगे।

No comments