Breaking News

आखिर क्यों फड़कती है आँखे जानें क्या है इसकी वजह

 आप सभी ने सुना होगा कुछ बुरा होने से पहले संकेत मिलता है, और कुछ अच्छा होने से पहले भी. ऐसे में आप सभी ने आँखों के बारे में भी सुना होगा. कहा जाता है आँख फड़कती है बुरा और अच्छा संकेत देती है. कई लोगों की मानें तो महिलाओं की बाईं आंख फड़कना शुभ संकेत है 



वहीं कई लोग तो यह भी मानते हैं कि ये क़िस्मत पलटने का संकेत है! इसी के साथ पुरुषों की बाईं आंख फड़कना अशुभ संकेत माना जाता है. वैसे आपको हम यह भी बता दें कि बाईं या दाईं आंख फड़कने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. 

कहा जाता है Eyelid के ऊपर की मांसपेशियों में ये फड़कना महसूस किया जाता है, देखा जा सकता है. यह Upper Eyelid और Lower Eyelid दोनों ही जगह हो सकते हैं. कई लोगों के लिये ये Spasms बहुत कम देर के लिये होते हैं और इनसे ज़्यादा फ़र्क नहीं पड़ता. ऐसे में अगर आपको बहुत तेज़ फड़कना (Spasms) महसूस हो तो ये 'अशुभ' संकेत है! इसका मतलब यह है कि आपकी बॉडी आपसे कुछ कहना चाहती है और आपको वो समझने की ज़रूरत है.

वहीं अगर Quora की मानें तो Spasms कुछ सेकेंड्स या 1-2 मिनट पर हो सकते हैं. वैसे बहुत कम केस में आंखे फड़कना किसी Chronic Movement Disorder के लक्षण होते हैं. कहा जाता है आंखों में जलन, Conjunctivitis, थकान, अनिद्रा, स्ट्रेस, किसी दवाई का साइड इफ़ेक्ट, शराब-सिगरेट का अधिक सेवन भी आंख फड़कने के कारण हो सकते हैं.

No comments