Breaking News

बालो को सफेद होने से बचने के लिए करें यह उपाय

 आजकल की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है बालों का सफेद होना। पहले के समय में एक उम्र के बाद ही बाल सफेद हुआ करते थे परंतु आज के दौर में बाल के सफेद होने का उम्र से कोई लेना देना नहीं। छोटे से बच्चे का भी बाल सफेद हो रहा है 



चाहे वह 10 साल का हो या 5 साल का या फिर कोई 60 से 70 साल का बूढ़ा आदमी। दोस्तों इसके लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसको करने से आपके सफेद होते हुए बाल रुक जाएंगे और सफेद हुए बाल काले होने लगेंगे।

1) प्याज के रस में वह शक्ति होती है जो आपके बालों को सफेद होने से रोकता है। इसलिए प्याज को मिक्सी में पीस लीजिए फिर उसको छानकर उस का रस निकाल लीजिए। इस रस को बालों में लगाएं और कुछ घंटो के बाद इसे धो लें। तब देखेंगे कि आपके बाल झड़ने कम हो गए हैं और आपके बाल काले हो रहे हैं।

2) आजकल के समय के हर शैंपू में शिकाकाई पाया जाता है। जो कि बालों के लिए लाभदायक होता है। इसके लिए शिकाकाई को रात में पानी में भिगो दें। फिर सुबह इस पानी को छानकर उबालें उबालकर इस पानी से बालों को धोएं। 3 हफ्ते में ही आप देखेंगे कि आपके झड़ते बाल रुक गए हैं और आपके बाल घने और काले हो गए हैं।

No comments