आईपीएल(IPL) 2021में धमाल मचाने को तैयार है CSK लेकिन सुरेश रैना को लेकर अभी फंसा है फैसला
आईपीएल-2021: सुरेश रैना पहले आईपीएल से चेन्नई सुपरकिंग्स के ही साथ रहे हैं, इस बीच दो साल के लिए सीएसके पर बैन लगा था तब वे गुजरात लायंस के लिए खेले थे और उस टीम की कप्तानी भी उन्होंने की थी. वहीं जैसे ही सीएसके की वापसी हुई तो वे वापस टीम के साथ जुड़ गएखास बात ये भी है कि सुरेश रैना को आईपीएल के लिए करीब 11 करोड़ रुपये मिलते हैं. बड़ी बात ये भी है कि अगर टीम ने सुरेश रैना को रिटेन किया तो नियमों के अनुसार उन्हें इतने ही रुपये देने होंगे. अगले महीने यानी फरवरी में आईपीएल 2021 के लिए ऑक्शन होने वाला है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के पास पैसे ही नहीं बचे हैं।
आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने के लिए जो तारीख तय की गई है, वो अब धीरे धीरे करीब आ रही है. टीमें अपने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट बनाने में लगी हैं. कुछ टीमों ने तो पूरी लिस्ट तैयार भी कर ली है, इस बीच बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम सुरेश रैना को लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं कर पाई है. सुरेश रैना को रिटेन किया जाना है या फिर उन्हें रिलीज कर दिया जाए, ये अपने आप में बड़ा सवाल है।
बात ये भी है कि सुरेश रैना को आईपीएल के लिए करीब 11 करोड़ रुपये मिलते हैं. बड़ी बात ये भी है कि अगर टीम ने सुरेश रैना को रिटेन किया तो नियमों के अनुसार उन्हें इतने ही रुपये देने होंगे. अगले महीने यानी फरवरी में आईपीएल 2021 के लिए ऑक्शन होने वाला है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के पास पैसे ही नहीं बचे हैं।
आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने इतना निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसे कोई भी सीएसके फैन याद नहीं रखना चाहेगा. इसके साथ ही कुछ खिलाड़ी टीम से अलग भी हो रहे हैं. शेन वॉटसन ने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था और वे इस बार आईपीएल में नहीं खेलेंगे. इस बात की पूरी संभावना है कि टीम केदार जाधव और पीयूष चावला को भी रिलीज कर सकती है. इस बीच इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से बताया गया है कि चेन्नई सुपरकिंग्स सुरेश रैना को रिटेन करने को लेकर अभी तक संशय में है।
वैसे तो सुरेश रैना मिस्टर आईपीएल के नाम से जाने जाते हैं और उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. लेकिन सुरेश रैना अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, वहीं उन्होंने पिछले साल आईपीएल खेला भी नहीं था. वे यूएई गए तो थे, लेकिन बीच में ही आईपीएल छोड़कर वापस चले आए, इसको लेकर बहुत सारी बातें कही गईं. लेकिन माना गया कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सुरेश रैना खेलेंगे और यहां वे कैसे खेल दिखाते हैं, उस पर उनका आईपीएल का भविष्य टिका होगा, लेकिन अभी तक जो भी मैच सुरेश रैना ने खेले हैं, उसमें कोई भी बहुत बड़ी पारी नहीं है. अब सीएसके पास सोचने के लिए मात्र तीन ही दिन का वक्त बचा हुआ है. जल्द ही पता चल जाएगा कि कौन सी टीम ने किस खिलाड़ी को रिटेन किया है।


No comments