Breaking News

यहाँ पहाड़ पर पत्थर मारकर करते है गर्भ की जांच, कैसे जानते है बेटा है या बेटी, आप भी जानिए

 


हाल ही में कन्या भ्रूण हत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन आज भी एक ऐसी जगह है जहां बताया जाता है कि मां के गर्भ में बेटा है या बेटी। खास बात यह है कि इस अनोखे लिंग परीक्षण के लिए आपको पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे।

करते है गर्भ की जाँच:

यह जगह झारखंड के लोहरदगा स्थित खुखरा गांव में है। बताया जाता है कि यहां एक पहाड़ है जिसपर चांद जैसी आकृति बनी हुई है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में बता देता है कि लड़का है या लड़की। कहते हैं कि यह पहाड़ पिछले 400 वर्षों लोगों को उनके भविष्य के बारे में बता रहा है।


पत्थर मारकर करते है गर्भ की जांच:

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गर्भवती महिला एक निश्चित दूरी से खड़ी होकर इस पहाड़ी पर बने चांद की ओर पत्थर मारती हैं। अगर पत्थर चंद्रमा के मध्य जाकर लगे तो समझा जाता है कि गर्भ में लड़का है और यदि वह पत्थर चंद्रमा के बाहर लगे तो माना जाता है कि लड़की का जन्म होगा। खैर, यह घटना कितनी सच्ची है इसके बार में पुख्ता जानकारी स्थानीय लोग ही दे सकते है।

No comments