Breaking News

तुलसी का पौधा घर में लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान,आप भी जानिए

 हमारे शास्त्रों और हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की खास धार्मिक अहमियत मानी जाती है। घर में अगर तुलसी का पौधा सही स्थान पर लगाया जाए तो इससे घर में सुख एवं समृद्धि आती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में यदि तुलसी का पौधा गलत स्थान पर लगाया गया है तो इसका हमारे घर पर काफी बुरा असर पड़ता है। 

इन बातों का रखें ध्यान:

# यदि किसी मनुष्य के घर में आर्थिक समस्यां है तो उसे तुलसी के पौधे को अपने घर के उत्तर-पूर्वी दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि उत्तर-पूर्व की यह दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है।

# यदि किसी मनुष्य के घर में हर वक़्त लड़ाई-झगड़ा तथा टेंशन बना रहता है तो उसे तुलसी के पौधे को घर के दक्षिण-पूर्वी दिशा में लगाना चाहिए। 

# तुलसी के पौधे को हमेशा घर के आंगन अथवा घर के बीचो-बीच या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। घर के इन स्थानों पर तुलसी का पौधा लगाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

# तुलसी के पौधे को भूमि में न लगाकर हमेशा गमले में लगाना चाहिए। क्योंकि भूमि में तुलसी का पौधा लगाने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।


No comments