Breaking News

जाह्नवी कपूर का रेड ड्रेस में दिखा कातिलाना अंदाज, तस्वीरें तेजी से वायरल, आप भी देखें

 


जाह्नवी कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने फैंस के लिए एक बेहद ही ग्लैमरस फोटो शेयर की है जिसमें वो रेड स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर इस रेड ड्रेस में बेहद ही ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे है और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

 

इस फोटो में जाह्नवी कपूर ने ऑफ शोल्डर और थाई-हाई स्लिट रेड ड्रेस को बेहद खूबसूरती अंदाज से कैरी किया हुआ हैं। इस लुक को उन्होंने रेड लिप्सटिक के साथ कंप्लीट किया है। अपनी इस ग्लैमरस ड्रेस के साथ जाह्नवी ने हाई हील्स और डायमंड ईयरिंग्स कैरी की हैं। अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा- 'समर में चेरीज' इसी के साथ जाह्नवी कपूर को डांस करने का बहुत शौक है और वो आए दिन अपने बेली डांस के वीडियो को शेयर करती रहती हैं।


हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म रूही रिलीज हुई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। साथ ही फैन्स भी इस कॉमेडी हॉरर फिल्म को काफी पसंद कर रहे है। वहीं ओपनिंग वीकेंड पर इस फिल्म ने 12.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जाह्नवी कपूर इस फिल्म से पहले गुंजन सक्सेना में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार अदा किया था।

No comments