पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव और झगडे की वजह बन सकते हैं ये वास्तु दोष, आप भी जानिए
वास्तु के अनुसार कई बार गृह नक्षत्र के सही नहीं होने पर कई मुशीबतों का सामना करना पड़ता है। घर में भी क्लेश रहने लगता है। कई बार देखा जाता है पति पत्नी में भी बेवजह झगड़े होते रहते हैं लेकिन इसका कारण हमें समझ में नहीं आता। आपको बता दें इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु दोष का ऐसे करें उपाय:
# रसोई घर या शौचालय त्तर पूर्वी दिशा में ही होने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होने से घर के सदस्यों के बीच झगड़े होते हैं। इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए।
# वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का विशेष महत्व होता है इसे बहुत ही शुभ माना जाता । यह कोण उठा हुआ नहीं होना चाहिए, इससे घर में पिता और पुत्र के बीच अनबन होती रहती है।
# घर का स्टोर रूम कभी भी उत्तर पूर्व कोने में ना बनवाएं। इससे घर के लोगों में झगड़े होते हैं। ईशान कोण पर बिजली के उपकरणों को नहीं रखना चाहिए इससे पिता पुत्र के बीच अनबन होती रहती है।
Post Comment
No comments