मिर्ची एंड माइम: यहां रेस्टोरेंट में बोलकर नहीं बल्कि इशारों में होता है खाने का ऑर्डर!!, आप भी जानिए
यह दुनिया बहुत अजीब है। यहां देशभर में एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। सब अपनी किसी न किसी खास वजह के फेमस होते है। कोई खाने के लिए तो कोई प्रजेंटेशन के लिए। एक रेस्टोरेंट ऐसा है जो खाने के साथ साथ परोसने के लिए जाना जाता है। जी हां यहां ऑर्डर देने के लिए बोलना नहीं पड़ता सिर्फ इशारा करना होता है।
इशारों में होता है खाने का आर्डर:
हम बात कर रहे है मुंबई के मिर्ची एंड माइम रेस्टोरेंट की। यहा काम करने वाले सभी वेटर मूक-बधिर है। यह इशारों में ही ऑर्डर लेते और बखूबी तरीके से परोसते है।
रेस्टोरेंट के ऑनर प्रशांत इस्सर का कहना है कि मैनें समाज के लिए कुछ करने का सोचा। जब रेस्टारेंट की शुरूआत कर रहे थे तब प्लान था कि कुछ अलग करना है। तब हमे हमारे साथी ने सलाह दी की हम ऐसा रेस्टोरेंट खोल सकते है जहां केवल विकलांग काम करते है।
रेस्टोरेंट के नाम को लेकर प्रशांत के पार्टनर का कहना था कि यहां इंडियन फूड सर्व किया जाता है। मिर्ची इंडियन फूड की खासियत है। और माइम का अर्थ इशारों में बात करना। खैर, जब भी आप मुंबई जाएं तो इस रेस्टोरेंट में जरूर जाइये।
Post Comment
No comments