Breaking News

इन अंगों पर तिल होने का मतलब होता है बहुत खास

सामुद्रिक शास्‍त्र में शरीर के हर अंग और उन पर मौजूद हर प्रकार के निशान का एक खास अर्थ होता है। इसी क्रम में आज हम बात करने जा रहे हैं महिलाओं के अंगों पर मौजूद तिल के बारे में। हर तिल कुछ कहता है और सामुद्रिक शास्‍त्र में इस बात का काफी महत्‍व है कि तिल शरीर के किस अंग पर है। अलग-अलग अंगों पर तिल के होने का अर्थ भी अलग-अलग होता है। आप भी देखिए कि आपके किस पर अंग पर है तिल और क्‍या है इसका अर्थ।

माथे पर तिल होना आपके आत्‍मविश्‍वास को दिखाता है। जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है वह अपने लिए सफलता का रास्‍ता खुद बनाती हैं। ऐसा महिलाएं के आगे बढ़ने में उनके किसी परिवार वाले का हाथ नहीं रहता है और वह खुद अपना एक मुकाम हासिल करती हैं।

अगर किसी महिला की आंख के ऊपर दोनों भौंहों के बीच में तिल है तो इसका अर्थ है कि वह बहुत ही लकी और सौभाग्‍यशाली है। इनका विवाह अमीर व्‍यक्ति से होता है और सदैव रानी की तरह राज करके रहती हैं। इनके हाथ में पैसा भी बहुत रहता है।

जिन महिलाओं के दाईं या फिर बाईं भौंहों पर तिल होता है ये बहुत नाम और पैसा कमाती हैं। लेकिन इनके साथ बस एक समस्‍या होती है कि ये स्‍वभाव से बहुत खर्चीली होती हैं और कमाया हुआ सारा पैसा एक झटके में खर्च कर देती हैं।

अगर आपके आंख की दाईं या फिर बाईं पुतली पर तिल है तो ऐसी महिलाएं बहुत ही शांत और बुद्धिमान होती हैं। इन महिलाओं पर उनके आस-पास के लोग भी बहुत विश्‍वास करते हैं। इनके पास धन की भी कोई कमी नहीं होती और इनका विवाह भी हमेशा पैसे वाले लड़के से होता है। इन्‍हें हर प्रकार के कार्य में सफलता मिलती है। चाहे वह नौकरी हो या फिर व्‍यापार।

महिलाओं के कान पर तिल का होना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वह बहुत ही लकी होती हैं। ये बुद्धिमान होने के साथ ही किसी भी मामले में तुरंत फैसले लेती हैं। अगर किसी महिला के दोनों कान पर तिल होता है तो ऐसी महिलाएं बहुत ही आराम का जीवन व्‍यतीत करती हैं और साथ ही दूसरों पर भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहती हैं। सिर्फ बाएं कान पर तिल का होना इनकी सफल शादी की ओर इशारा करता है।


महिलाओं के गाल पर तिल उनकी सुंदरता बढ़ाने के साथ ही उनकी किस्‍मत में भी चार चांद लगा देता है। ऐसी महिलाओं की फैन फॉलोइंग जबर्दस्‍त होती है। ऐसी महिलाएं दूसरों से बड़ी आसानी के साथ अपना काम निकलवा लेती हैं। हालांकि इनके अंदर एक कमी यह भी होती है कि ये दूसरों के बारे में बहुत गॉसिप करती हैं।


No comments