आँखों के डार्क सर्कल हटाने में बेहद कारगर हैं ये चीजें, जल्दी मिलता है छुटकारा,आप भी जानिए
आ
जकल नींद की कमी, तनाव, शरीर में आयरन की कमी, पिग्मेंटेशन और एलर्जी जैसी कई वजहें हो सकती हैं। इनमे से एक है आँखों के काले घेरे। महिला और पुरुष आँखों के काले घेरों से परेशान हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी आज़माते हैं, लेकिन फायदा नहीं मिल पाता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए किचन में कई तरह की चीज़ें मौजूद होती हैं।
डार्क सर्कल्स को दूर करने के घरेलू उपाय
# सबसे पहले दो टीबैग्स लें और इसे पानी या कैमोमाइल ऑयल में डुबोकर थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इसे निकालकर आंखों पर 10 मिनट के लिए रख दें। ऐसा हफ्ते में हर दूसरे दिन सोने से पहले करें।
# खीरे में वीटेक्सिन और ऑरिएंटिन एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा एस्ट्रिजेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो डार्क सर्कल्स को ख़त्म करने में असरदार होते हैं।
# दूध में मौजूद सेलेनियम आपकी स्किन को सन डैमेज और फ्री रेडिक्लस के बुरे असर से बचाने में मदद करता है। इसके लिए दो कॉटन पैड्स को दूध में डुबोकर आंखों पर 10 मिनट के लिए रख लें।
# टमाटर एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है। सबसे पहले एक टमाटर लें और इसे मिकस्चर में या साफ कपड़े में बांधकर इसका रस निकाल लें। अब इसे रुई की मदद से अपनी आंखों के निचले हिस्से पर लगाएं।



No comments