Breaking News

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी आप भी जानिए

 शा


दी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। 

शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें

लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले।

शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। 

आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा।  

अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने वाले पार्टनर से इस बारे में जरूर बात करें। आप उनसे पूछे सकते है की उनका फॅमिली प्लानिंग में क्या सोचना है। 

एक लड़के को जीवनसाथी से जरूर पूछना चाहिए की शादी के बाद उसे जॉब करनी है या नहीं। यदि जॉब करनी पड़े तो वो कैसे मैनेज करेंगी। ऐसा न हो कि जॉब करने और ना करने को लेकर आपके विचार मैच न करें। 

No comments