Redmi Note 10 शानदार स्मार्टफोन दमदार फीचर्स के साथ हुआ लांच
Redmi Note 10 जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चीनी सोशल मीडिया Weibo पर टीज किया गया है। इससे पहले Redmi Note 10 सीरीज को लेकर कुछ लीक सामने आई थी, जिसमें कहा गया था
कि सीरीज में Redmi Note 10, रेडमी Note 10 Pro और रेडमी Note 10 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। नई सीरीज Redmi Note 9 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकती है। बता दें कि यह सीरीज पिछले साल मार्च महीने में Redmi Note 9 Pro और रेडमी Note 9 Pro Max के साथ लॉन्च हुई थी
रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी सोशल मीडिया Weibo पर Redmi Note 10 स्मार्टफोन को टीज किया है। हालांकि उन्होंने स्मार्टफोन की कोई जानकारी नहीं दी है। बल्कि रेडमी Note 9 4G फोटो शेयर करते हुए पूछा है कि क्या यूजर्स Redmi Note 10 का इंतजार कर रहे हैं। Note 10 स्मार्टफोन भारत में प्रो वेरिएंट के साथ इस साल फरवरी में लॉन्च हो सकता है
यह स्मार्टफोन ग्रे, ग्रीन और व्हाइट कलर में लॉन्च हो सकता है। हालांकि शाओमी ने इस फोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन को अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट किया गया है। फोन मॉडल नंबर M2101K6G के साथ नजर आया है। इसके अतिरिक्त डिवाइस को European Economic Commission (EEC), IMDA और MCMC पर भी स्पॉट किया गया है
इस स्मार्टफोन सीरीज में हमें 120Hz का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो Qualcomm Snapdragon 732G SoC के साथ होगा। हालांकि स्मार्टफोन का प्रो वेरिएंट 5G सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस वेरिएंट में हमें Qualcomm Snapdragon 750G SoC देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन में 6GB और 8GB RAM का विकल्प देखने को मिल सकता है। साथ ही डिवाइस 64GB और 128GB स्टोरेज वर्जन में लॉन्च हो सकता है
रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज के प्रो वेरिएंट में हमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5050mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि स्टैंडर्ड वर्जन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 के साथ लॉन्च हो सकते हैं

No comments