Breaking News

नुसरत जहां का हॉट फोटो सूट सोशल मीडिया पर वायरल ट्रैवलर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

 टीएमसी सांसद व बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां का हमेशा से विवादों से नाता रहा है। हाल ही में उन्होंने भाजपा को कोरोनावायरस से भी खतरनाक बताया था, जिसके बारे में भी भाजपा के निशाने पर थी। लेकिन अब तृणमूल सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां के हॉट फोटो ट्वीट में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 

 

दरअसल नुसरत जहां ने येलो शॉर्ट वन पीस ड्रेस में फोटोशूट बनाया है, जिसमें वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। नुसरत ने इन खूबसूरत तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं उन चीजों पर काम कर रहा हूं जो लोग मुझसे छीन नहीं सकते।'  


सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स जहां उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए नुसरत जहां की इस फोटो को जमकर पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने इन तस्वीरों पर बेहद ही भद्दे कमेंट भी किए। 


कुछ यूजर्स सांसद होने के कारण उन्हें ऐसे छोटे कपड़े ना पहनने और ऐसे भड़काऊ फोटो और पोस्ट्स ना शेयर करने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें फोटोशूट की जगह अपने इलाके में काम करने की सलाह दी। कुल मिलाकर इंटरनेट पर एक फोटोशूट ने नुसरत जहां को सुर्खियों में ला दिया है।

No comments