कान साफ करते समय इन बातों का रखे खास तौर पर ध्यान
अपने जिंदगी से संबधित जाण कारी देने का मेरा ये छोटासा प्रयत्न हैं
आप सभी को उपयुक्त आये ऐसी और 'मैंने पढ़ी हुई' जाण कारी दे रहा हु... लिखते समय में कुछ गलतिया हुई होगी तो आपका अपना समझ कर माफ कर देणा.
अपेक्षा करता हुं आपको मेरा ये प्रयत्न पसंत आयेगा! चलो तो फिर ये उपयुक्त लेख पढ लिजिये...:-
आजका लेख विषय,
*ऐसे साफ करें कान का मैल
कान में मैल जमा होना कोई असामान्य बात नहीं है। हममें से सभी के साथ ऐसा होता है, और समय-समय पर इसकी सफाई करना भी बेहद जरूरी है। सही सफाई न होने पर आपको कान में दर्द, खुजली, जलन या बहरापन जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर आप जानना चाहते हैं, कि कैसे की जाए कान की सफाई, तो जरूर पढ़े ये टिप्स -
*1 प्याज का रस*
प्याज को भाप में पकाकर या भूनकर इसका रस निकाल लें। अब प्याज के रस को ड्रॉपर या रूई की सहायता से कुछ बूंद कान के अंदर डालें। इससे कान का मैल आसानी से बाहर आ जाएगा।
*2 गरम पानी*
पानी को हल्का-सा गुनगुना करें और रूई की सहायता से कान के अंदर डालें। कुछ समय तक कान को ऐसे ही रहने दें और कुछ सेकंड बाद कान से उलटकर पानी को बाहर निकाल दें। यह कान की सफाई का सबसे आसान तरीका है।
*3 तेल*
जैतून, मूंगफली या सरसों के तेल में थोड़ा सा लहसुन डालकर तड़का लें। अब इस तेल को गुनगुना रहने पर रूई की सहायता से कान में डालें और ढंक लें। ऐसा करने से कान का मैल असानी से बाहर आ जाएगा।
*4 नमक का पानी*
गरम पानी में नमक मिलाकर इसका घोल तैयार करें। अब इस घोल की कुछ बूंदे रूई की सहायता से कान में डालें और बाद में कान को उलटकर बाहर निकाल लें। लेकिन ध्यान रहे कि कान में दर्द या कोई खरोंच व घाव होने पर यह तरीका न अपनाएं।
"रोज कुछ नया और अच्छा पढ़ो सुनो, इसका परिणाम आपको धिरे अपने आपमें होने वाले सकारात्मक परिवर्तन से दिख जाएगा..."
इससेअपना मन हमेशा खुश रहता है और संतुष्टि की चरम सीमा प्राप्त कर लेता है.
*दोस्तों लेख अच्छा लगा तो लाईक करो,अगर इस तरह कि जानकारी चाहिए तो मेरे पेज को जरूर फॉलो करो."

No comments