जानिए आज का पंचांग ,शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में
पंचांग का हिंदू धर्म में शुभ व अशुभ देखने के लिए विशेष महत्व होता है. पंचाम के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, शुभ तिथि, नक्षत्र, व्रतोत्सव, राहुकाल, दिशाशूल और आज शुभ चौघड़िये आदि की जानकारी देते हैं. तो ऐसे में आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल
शुभ मास- पौष मास शुक्ल पक्ष
शुभ तिथि दसमी पूर्णा संज्ञक तिथि रात्रि 8 बजकर 57 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी तिथि रहेगी. दसमी तिथि को विवाह आदि मांगलिक विवाह कार्य, गृह प्रवेश, यात्रा इत्यादि कार्य शुभ माने जाते हैं.
कृतिका "मिश्र -अधोमुख" संज्ञक नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 33 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी "ध्रुव-उर्ध्वमुख" संज्ञक नक्षत्र रहेगा. कृतिका नक्षत्र मे यथा आवश्यक अग्नि से सबंधित, कृषि इत्यादि कार्य सिद्ध होते हैं. कृतिका नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक सत्यवादी, सुमार्ग पर चलने वाला, सुन्दर, धनवान, बुद्धिमान होता है. इनका भाग्योदय 29 वर्ष के बाद होता है.
चन्द्रमा- सम्पूर्ण दिन वृषभ राशि में संचार करेगा
व्रतोत्सव- सूर्य पूजा व् शाम्भ दसमी, नेता जी सुभाष जयंती
राहुकाल - प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक
दिशाशूल- शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है. यात्रा को सफल बनाने लिए घर से अदरक या उरद दाल खा कर निकले.
आज के शुभ चौघड़िये - प्रातः 8.40 मिनट से प्रातः 9.59 मिनट तक शुभ, दोपहर 12.39 मिनट से सायं 4.38 तक चर, लाभ, और अमृत का चौघड़िया

No comments