Breaking News

दुनिया की सबसे छोटी शादी ,एक छोटी सी घटना ने तोड़ दी शादी वजह जानकर होंगे हैरान

 शादी एक नाजुक रिश्ता है जो चले तो जन्मों तक वरना कुछ समय में भी बिखर सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे है। खाड़ी देश कुवैत में एक दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट के बाद अपने पति को तलाक दे दिया। खबर के मुताबिक इस शादी को कुवैत की सबसे छोटी शादी माना जा रहा है।

दुनिया की सबसे छोटी शादी

खबरों के मुताबिक ये जोड़ा शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। दोनों ने बेहद हंसी-खुशी के साथ शादी के बाद जज के सामने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। मैरिज रजिस्टर पर साइन करने के थोड़ी देर बाद ही कोर्ट रूम से बाहर जाते वक्त दुल्हन फिसलकर गिर गई। इस दौरान लड़के ने उसकी मदद करने की बजाए उसे बेवकूफ कह दिया। 

छोटी सी घटना ने तोड़ दी शादी

लड़के के इस बर्ताव पर लड़की इतना आग बबूला हो गई कि उसने फौरन वहीं तलाक लेने का फैसला कर लिया। लड़की ने फौरन जज से शादी को वहीं की वहीं रफा-दफा कर रद्द करने के लिए कहा। लड़की ने अपना फैसला नहीं बदला और जज को शादी रद्द करनी पड़ी। ये शादी सिर्फ तीन मिनट ही टिक सकी और दोनों ने तलाक ले लिया।


No comments