शाइनी बालों के लिए अंडे में मिलाएं ये चीज फिर देखे कमाल
अंडा, स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए भी अंडा बहुत लाभकारी होता है। बालों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए अंडा कारगर साबित होता है। अंडे में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में एचडीएल का निर्माण करता है। यह फैटी एसिड शरीर और बाल दोनों के लिए फायदेमंद होता है। फैटी एसिड बालों को डैंड्रफ की समस्या से बचाता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद विटामिन बालों को झड़ने से रोकते हैं। अंडे के साथ कुछ ऐसी चीजें मिलाई जा सकती हैं जिससे बालों को दोगुना फायदा होगा, चलिए जानते हैं कैसे।
अंडा और नींबू : बालों की सेहत के लिए अंडा और नींबू कारगर उपाय है। इसके इस्तेमाल के लिए एक कच्चे अंडे में 3 चम्मच नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट से सिर की अच्छे से मालिश करें। बालों में अच्छी तरह रगड़ने के दो घंटे बाद धो लें। पहले बालों को पानी से धोएं फिर शैम्पू लगाएं।
अंडे का सफेद भाग और दही : बालों की मजबूती और शाइन के लिए अंडे का सफेद भाग और दही का पेस्ट बेहद फायदेमंद होता है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए अंडे के सफेद भाग में बालों के हिसाब से दही मिला लें। इस पेस्ट को बालों के बीच-बीच में अच्छे से मिलाएं और 30 मिनट बाद बालों को धो लें।
अंडा और नारियल तेल : एक अंडे के साथ नारियल तेल का मिश्रण बालों को स्वस्थ्य रखने में बेहद कारगर साबित होता है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए एक अंडे में आधा चम्मच नारियल तेल मिला लें। इसके अलावा एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाकर हेयर पैक तैयार कर लें। इस पैक से सिर की अच्छे से मालिश करें और 2 घंटे बाद साफ पानी से धो लें।
No comments