नवविवाहित ने लगाई नहर में छलांग कारण जान आप भी रह जाएंगे ??
अमेठी। जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत एक गांव मे शनिवार को नवविवाहिता ने नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। गांव पिंडारा करनाई निवासी राम प्रसाद की पुत्री सरिता (24) शनिवार दोपहर खेत पर गई थी और इस दौरान सरिता ने शारदा सहायक खण्ड 49 पर स्थित पुल से नहर में छ्लांग लगा दी।
घटना के बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई और लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवविवाहिता की खोज शुरू कर दी है। सरिता के पिता ने बताया कि बीते वर्ष नवंबर माह में सरिता की शादी हुई थी और उसका इलाज चल रहा था।

No comments