Breaking News

बिना टीम में रहते हुए भी कैसे जिताया यूज़वेंद्र चहल ने भारत को मैच ,जानें

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 दिसंबर को पहला t20 मैच खेला गया जिसमें पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिसमें भारत ने 161 रन सात विकेट के नुकसान पर बनाएं जिसमें केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस मैच में बहुत कुछ रोमांचक हुआ जिसमें पहला रोमांच रविंद्र जडेजा जब हैमस्ट्रिंग से लगड़ाते हुए मैच खेल रहे थे तथा पारी की आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद रविंद्र जडेजा के हेलमेट पर लगी



 फिर भी रविंद्र जडेजा ने पूरा मैच खेला और 23 गेंद में 44 रन बनाए। लेकिन जब दूसरी पारी में भारत फील्डिंग करने आई तो इसमें रविंद्र जडेजा की जगह यूज़वेंद्र चहल बॉलिंग करने आए जबकि युजवेंद्र चहल टीम में नहीं थे फिर भी उन्होंने बॉलिंग की और महत्वपूर्ण तीन विकेट एरोन फिंच स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड का लिया और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए ऐसा आपने बहुत कम देखा होगा कि जो खिलाड़ी मैच की टीम में था ही नहीं और आकर के बॉलिंग करता है और मैन ऑफ द मैच बन जाता है यह एक मजाक नहीं है यह सब कुछ हुआ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले T20 मैच में।

आइए हम बताते हैं कि यह कैसे हुआ

  • आईसीसी के कनकसन नियम के अनुसार यह सब कुछ हुआ जिसके अनुसार किसी खिलाड़ी के सर में चोट लगने पर उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी खेल सकता है अगर कोई बैट्समैन चोटिल हुआ है तो उसकी जगह बैट्समैन ही खेलेगा और अगर कोई बॉलर चोटिल हुआ है तो उसकी जगह बॉलर ही खेलेगा इसी प्रकार भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में भी रविंद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल ने खेला और भारत को एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कोच डेरन लैमन मैच रेफरी से लड़ते नजर आए परंतु नियम तो नियम है।

No comments