Breaking News

मुकेश अंबानी के घर गूंजी किलकारी श्लोका अंबानी ने दिया बेटे को जन्म

 


देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। आकाश और श्लोका की शादी में देश और दुनिया के चर्चित लोग शामिल थे। प्रवक्ता ने बताया कि नीता और मुकेश अंबानी ने अपने पोते का स्वागत किया।


अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने कहा कि मां श्लोका अंबानी और बेटे दोनों स्वस्थ हैं। परिवार में छोटे मेहमानों के आने से मेहता और अंबानी परिवार काफी खुश है। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन पार्टी के सेंट मॉरिट्ज में हुआ था। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस उत्सव में भी तमाम बड़ी हस्तियों शामिल हुईं थीं।

मुकेश अंबानी एक बार फिर अब दुनिया के सबसे अमीरजानेसमैन की टॉप -10 लिस्ट से एक बार फिर शामिल हो गए हैं। पिछले शनिवार को वह इस लिस्ट से बाहर 12 वें स्थान पर पहुंच गए थे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार सुबह तक मुकेश अंबानी 77.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 9 वें स्थान पर थे। लिस्ट में सबसे ऊपर अमेजन के ओनर जेफिजोस 181.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं। 

No comments