जानिए कलावे का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
धार्मिक कार्यों के दौरान लाल रंग के धागे से बने कलावे को पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है।
इसे हाथ में बांधने से शत्रु पर आपकी विजय होती है और यह आपके रक्षा सूत्र की तरह काम करता है। कलावे को हाथ में बांधने का धार्मिक कारण और महत्व तो है ही साथ ही वैज्ञानिक तौर पर भी इसे हाथ में बांधना काफी उत्तम माना जाता है। आइये जानते हैं कि कलावे को हाथ में पहनने से आपको कितने फायदे होते हैं। साथ ही इसे पूजा के दौरान किस तरह से पहनना है यह भी जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
1. जब भी कोई धार्मिक कार्य या पूजा की जाती है उस समय सभी के हाथों में लाल रंग के धागे से बना कलावा बांधा जाता है। कलाई में बांधे जाने के कारण कलावा कहते हैं।
2. कलावा को पहनने के धार्मिक महत्व तो हैं ही साथ ही वैज्ञानिक तौर पर भी इसके कई महत्व हैं। वहीं धार्मिक और मांगलिक कार्यों में इसे पहनने की परंपरा काफी पुरानी है।
3. शुभ कार्यों में मौली, कलावा या रक्षा सूत्र पहनने से ईश्वर की शुभ दृष्टि आपके जीवन में शत्रुओं का अंत करती है। शत्रु आपसे दूर रहते हैं और कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाते।
4. कच्चे धागों से बना यह कलावा या रक्षा सूत्र लाल के अलावा पीले या हरे रंग में भी मिल जाता है लेकिन इसे लाल रंग में पहनना अन्य रंगों के मुकाबले ज्यादा शुभ माना जाता है।


No comments