Breaking News

भविष्य में व्हाट्सएप का विकल्प बन सकता है टेलीग्राम जानिए वह फीचर्स जो व्हाट्सएप पर पड़ते हैं भारी

 लोकप्रिय चैटिंग ऐप WhatsApp इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुर्खियों में है। नई पॉलिसी के मुताबिक, व्हाट्सऐप अपने यूजर्स का डाटा फेसबुक और उसकी दूसरी कंपनियों के साथ शेयर करेगा। व्हाट्सऐप का मालिकाना हक साल 2017 से फेसबुक के पास है।नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद कई यूजर्स व्हाट्सऐप का विकल्प ढूंढ रहे हैं। व्हाट्सऐप के विकल्प के रूप में सबसे मजबूत दावेदार Telegram ऐप हो सकती है। यहां हम आपको Telegram के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे जो व्हाट्सऐप पर भारी पड़ते हैं....


सीक्रेट चैट
टेलीग्राम प्राइवेसी को लेकर भले ही विवादों में रहा हो, लेकिन पर यूजर्स चैट पर एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड फीचर्स को यूज कर सकते हैं। इस फीचर के लिए यूजर्स को चैट पर एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड ऑन करना होगा। इसके साथ ही यूजर्स भेजे गए मैसेज पर सेल्फ डिस्ट्रक्ट टाइमर भी लगा सकते हैं। इसके साथ सीक्रेट चैट का स्क्रीनशॉट लेने पर यूजर्स को नोटिफिकेशन भी मिलता है। इसके साथ ही सीक्रेट चैट को फॉर्वड नहीं किया जा सकता है।


क्लाउड स्टोरेज
टेलीग्राम के इस फीचर की मदद से यूजर्स टेलीग्राम के क्लाउड स्टोरेज में इमेज, टेक्स्ट मैसेज, मीडिया फाइल्स और डॉक्यूमेंट सेव कर सकते हैं। यूजर्स टेलीग्राम के क्लाउड में अनलिमिटेड डेटा स्टोर कर सकते हैं। इस डेटा को कभी भी लॉग-इन कर एक्सेस किया जा सकता है।

ग्रुप मेंबर कैपेसिटी
टेलीग्राम में ग्रुप चैट को लेकर कई सारे विकल्प यूजर्स को मिलते हैं। टेलीग्राम में – ग्रुप, सुपरग्रुपस और चैनल की मदद से यूजर्स कॉम्यूनिटी चैट कर सकते हैं। ग्रुप में यूजर्स दो लाख मैंबर हो सकते हैं। इसके साथ ही सुपरग्रुप में 200 मैंबर हो सकते हैं। इसके साथ ही टेलीग्राम में चैनल क्रिएट कर यूजर ब्रॉडकास्ट जैसे टूल्स यूज कर सकते हैं।


मल्टी-प्लेटफॉर्म सपोर्ट
टेलीग्राम यूजर्स अपने यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से किसी भी डिवाइस में लॉगइन कर सकते हैं। यानी एक समय पर एक से ज्यादा डिवाइस पर टेलीग्राम यूज कर सकते हैं।

फाइल शेयरिंग
टेलीग्राम पर यूजर्स 1.5GB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं। वहीं व्हाट्सऐप पर यूजर्स सिर्फ 100MB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं।

No comments