सुबह शाम दौड़ने से होते है यह लाभ ,जानें इस बारे में
सुबह-सुबह दौड़ना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। दौड़ने से आपकी शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने के कारण आपको कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन कई बार हम ऐसी गलतियां कर देते है। जोकि हमारी सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो जाती है कई बार हम रनिंग करते समय कई गलतियां कर देते है। रनिंग करने का भी एक तरीका होता है। जानिए ऐसी कौन सी गलतियां आप रोजाना दौड़ते समय करते है। कई लोगों की आदत होती है कि बेड में ही उन्हें कॉफी चाहिए होता है। इसके बाद ही रनिंग के लिए जाते है। जो कि गलत है। डाक्टर्स के अनुसार दौड़ते समय कार्बोहाइड्रेट बहुत ज़रूरी होता है
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप दौड़ने करने से पहले खूब सारा खाना खा लें। अगर आप ऐसा कर लेते है तो कम से कम 1 घंटे बाद ही दौड़ने जाएं। कई लोग होते है कि रनिंग करते समय अधिक मात्रा में पानी पीते है। जो कि सही नहीं है। इससे आपको दौड़ते समय समस्या हो सकती है। इसलिए एक साथ पानी न पीकर थोड़ा अंतराल में पानी पिएं। कई बार हम एक जगह खड़े होकर ही स्ट्रेचिंग करने लगते है। जोकि आपके लिए लाभकारी नहीं होती है। इसलिए इसके बजाय आप डायनामिक वार्म अप करें। कई लोगों की आदत होती है कि थकने के बाद भी रनिंग करते रहते है। जोकि सही नहीं है। इससे आपकी बॉडी पर उल्टा असर पड़ सकता है। कई बार आपको ऐसा में चक्कर या फिर गिरकर चोट भी लग सकती है

No comments