Breaking News

लड़कियां ब्रेकअप का गम भुलाने के लिए क्या-क्या करती हैं अंदाजा लगाना भी मुश्किल है

 प्यार में विश्वास का होना बहुत जरुरी है वरना सुबह का हुआ प्यार शाम को खत्म हो जाता है। कुछ दिन साथ मे रहे, फिर कुछ दिन बाद ब्रेकअप हो गया। हालांकि ऐसे तेजी से हो रहे प्यार फिर ब्रेकअप के बाद ज्यादा दर्द लड़कियों को ही होता है, जो रिलेशनशिप को बचाने के लिए पूरी कोशिश करती है। लेकिन लाखों प्रयासों के बाद भी ब्रेकअप हो ही जाता है।

क्या-क्या करती है लडकियाँ

अक्सर लड़कियां ब्रेकअप का गम भुलाने के लिए अकेलेपन का सहारा लेती हैं। जिससे वह अपने लवर को भुला सकें। हालांकि अकेलेपन का सहारा उन्हें कमजोर बना देता है। क्योंकि वह इस पल में सभी पर संदेह करती है।

लड़कियां इस समय डायरी लिखना पसंद करती हैं जिसमें वह अपने लवर के साथ बिताए उन पलों को लिख कर अपना गम भुलाने की कोशिश करती हैं।

लड़कियों पर ब्रेकअप का दर्द ऐसा होता है कि वह बार-बार अपने लवर का फेसबुक आईडी या ट्विटर चैक करती है। असल में उन्हें यह लगता है कि ये ऐसा करने से वह दर्द को कम कर पाएंगी।

अपनी फ्रेंड के साथ ज्यादा समय बिताना, उनके पास अपने लवर की बुरायी करना पसंद करती है। कई लड़कियां गम में शायरी या पुराने गाने सुनना पसंद करती हैं।

कई बार नए साथी का साथ पाकर वह गम से बाहर निकलने का प्रयास करती हैं। इसके अलावा लड़कियां अपने नए ब्‍वॉयफ्रेंड की तुलना पुराने से करके उसे बेहतर मानने जैसी हरकते करती हैं।


No comments