रहस्यमई है यह मंदिर चूहों का पैरों के ऊपर से होकर गुजर ना माना जाता है शुभ!!
भारत वर्ष में कई रहस्यमयी मंदिर है। जो अपने चमत्कार के लिए जाने जाते है। जिसके चलते ही उन मंदिरो में लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन इनमें से कुछ मंदिर ऐसे भी हैजो रहस्मयी और अद्भूत कला के कारण पूरे विश्व में जाने जाते हैआज हम आपको एक ऐसे रहस्यमयी मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएगें क्योकि इस मंदिर में चूहो का निवास बताया जाता है।
मंदिर में है चूहो का निवास
इस अद्भुत मंदिर का नाम बताया जा रहा है करनी माता का मंदिर। इसके अलावा इस मंदिर को चूहों वाला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह टेम्पल राजस्थान बीकानेर में स्थित है। सबसे ज्यादा हैरत की बात तो ये है कि इस मंदिर में सफेद चूहा दिखने वाले इंसान के बारे में कहा जाता है कि उसे साक्शात मां का आर्शीवाद मिल गया और उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा समझा जाएगा।
इस मंदिर में लगभग पच्चीस हजार से भी ज्यादा चूहे निवास करते हैजिसके चलते इन्हें भी भक्तों द्वारा देवी का ही एक अवतार बताया जाता है। इस मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है जिसके चलते यहां पाव रखने के लिए भी जगह नहीं मिलती है क्योंकि इस मंदिर में चूहों की संख्या ही इतनी है भक्तों को चलने के लिए ध्यान रखना पड़ता है। यहां श्रद्धालुओं द्वारा विशेष तौर पर चूहों को खाना भी खिलाया जाता है।

No comments