दुनियाभर की 5 ऐसी ट्रेनें, जो आपके सफर को बना देंगी ख़ूबसूरत
रेल से सफ़र करने का अलग ही मज़ा है. अगर आप किसी लंबी यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो ट्रेन से सफ़र करना सबसे शानदार अनुभव देगा. ट्रेन से सफ़र करने का सबसे बड़ा फ़ायदा ये होता है कि आप देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचते है, आज हम आपको दुनियाभर की 5 ऐसी ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ़ अपनी शानदार यात्रा, बल्कि अपने ख़ूबसूरत मार्ग के लिए भी जानी जाती हैं -
1. बर्गन रेलवे, नॉर्वे - नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से नॉर्वे के हिस्टोरिकल शहर बर्गन तक चलने वाली ये ट्रेन 305 की दूरी लगभग 7 घंटे में तय करती है. यात्रियों के लिए ये यात्रा किसी सपने के सच होने जैसी है, क्योंकि इस दौरान ट्रेन कई ख़ूबसूरत रास्तों से होकर गुज़रती है.
2. कोंकण रेलवे, भारत - भारत का 'कोंकण रेलवे' भी ख़ूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है. कई ख़ूबसूरत नदियों, पहाड़ों, झरनों, टनलों और मैदानी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ये ट्रेन क़रीब 740 किमी का सफ़र तय करती है. ये ट्रेन गोवा-कर्नाटक बॉर्डर से होकर निकलती है.
3. द घन, ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया की ख़ूबसूरती के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे. ऑस्ट्रेलिया की द घन' ट्रेन भी पर्यटकों व स्थानीय लोगों के बीच काफ़ी मशहूर है. ये ट्रेन साउथ ऑस्ट्रेलिया में चलती है. इस दौरान एडिलेड से डार्विन होते हुए क़रीब 2,979 का सफ़र 4 दिन में तय करती है.
4. ट्रांस-साइबेरियन रेलवे, रूस - अमेरिका और चीन के बाद रूस दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क वाला देश है. रूस का 'ट्रांस-साइबेरियन रेलवे' अपनी कई तरह विविधताओं के लिए मशहूर है. क़रीब 9300 किमी की ये यात्रा हर किसी के दिल को छू लेगी.
5. रोवोस रेल, दक्षिण अफ्रीका - 'प्राइड ऑफ़ साउथ अफ़्रीका' के नाम से मशहूर 'रोवोस ट्रेन' से सफ़र करना दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत यात्राओं में से एक है. ये ट्रेन केपटाउन से डार ईस सलाम के बीच चलती है, जो आपको कई तरह की ख़ूबसूरत चीज़ों का एहसास कराएगी
No comments