Breaking News

5000mAh वाला Vivo Y12s स्मार्टफोन भारत में लॉन्च


Vivo Y12s: इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन दो आकर्षक कलर-Phantom Black और Glacier Blue में उपलब्ध है.

Vivo Y12s: भारतीय स्मार्टफोन (Smartphone) मार्केट में अब एक और नए फोन ने दस्तक दे दी है. चीनी मोबाइल मैनुफैक्चरिंग ब्रांड वीवो (Vivo) ने भारत में Vivo Y12s स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह बिल्कुल एक बजट स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 9,990 रुपये (3GB RAM + 32GB ROM) है. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन दो आकर्षक कलर-Phantom Black और Glacier Blue में उपलब्ध है

वीवो के इस नए स्मार्टफोन Y12s की बिक्री vivo India E-store, अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart), पेटीएम (Paytm), टाटा क्लिक(Tatacliq) और सभी पार्टनर रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं.

फोन के क्या है फीचर्स Features of the phone

  • इसमें 6.51 इंच Halo FullView™ Display मौजूद है. इसमें HD+ (1600×720) रिजॉल्यूशन है
  • स्मार्टफोन में Helio P35 processor लगा है जो आपको वीडियो गेम प्ले करने में शानदार एक्सपीरियंस देगा
  • Android 10 पर आधारित यह स्मार्टफोन में AI Dual rear-camera सपोर्ट है. इसमें रीयर कैमरा 13MP+2MP है, जबकि फ्रंट कैमरा 8MP है
  • इसमें रीयर फ्लैश, MP4 वीडियो रिकॉर्डिंग, वॉयस रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है
  • कनेक्टिविटी के मामले में आपको इसमें ब्लुटूथ 5.0, जीपीएस, ओटीजी, वाई-फाई और एफएम की सुविधा मिलेगी
  • फोन में एक बेहद खास बात है कि इसकी बैटरी बजट के हिसाब से काफी दमदार है. इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है

जब आप फोन खरीदेंगे तो उस बॉक्स में आपको हैंडसेट, ईयरपीस, यूएसबी, डॉक्यूमेंटेशन, यूएसबी पावर एडॉप्टर, सिम इजेक्टर, प्रोटेक्टिव केस और प्रोटेक्टिव फिल्म (फोन पर अप्लाई) होंगे). नए साल में भारत में तमाम स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए हैंडसेट लॉन्च करने की जोरदार तैयारियों में जुटी हैं. इसमें सैमसंग, एप्पल सहित दूसरी कंपनियां नए स्मार्टफोन ला रही हैं

No comments